बिहार में 318 मरीजों ने कोरोना से जंग जीता
कोरोना संक्रमण से ठीक होने का राष्ट्रीय औसत लगभग 29 फीसदी, बिहार में कोरोना संक्रमण से ठीक होने का औसत लगभग 54 फीसदी है।
पटना : बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दे की कोरोना संक्रमण से ठीक होने का राष्ट्रीय औसत लगभग 29 फीसदी है। जबकि बिहार में कोरोना से कुल संक्रमित मरीजों में से लगभग 54 फीसदी कोरोना वायरस को हराने में सफल रहे हैं। यह राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

राज्य के अलग अलग जिलों से शनिवार को 51 लोगों ने कोरोना वायरस पर विजय प्राप्त किया है। अभी तक कुल 318 लोगों को कोरोना संक्रमण पर जीत मिली है। शुक्रवार को 49 लोगों को हॉस्पिटल से छुट्टी मिली थी, जबकि बुधवार को 30, मंगलवार को 46 और सोमवार को 13 संक्रमित लोगों की अंतिम रिपोर्ट निगेटिव आई है।



admin@admin.com 



