बीमार-लाचार व्यक्ति को श्रीरामकृष्ण सेवा संघ ने दी खाद्य सामग्री

Jun 2, 2020 - 10:37
बीमार-लाचार व्यक्ति को श्रीरामकृष्ण सेवा संघ ने दी खाद्य सामग्री

रांची- लाॅकडाउन से प्रभावित खासकर गरीब तबके के लोगों को भोजन के लिए हो रही परेशानियों को देखते हुए सामाजिक संस्था श्रीरामकृष्ण सेवा संघ की ओर से राहत कार्य जारी है। संस्था की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में गरीबों और जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन्हें राहत सामग्री मुहैया कराई जा रही है। इस क्रम में आज मंगलवार को श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के पदधारियों और सदस्यों की ओर से एचईसी परिसर स्थित आवास संख्या बी-1572, सेक्टर-दो निवासी एक बीमार और लाचार व्यक्ति को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया। इसके तहत दस किलोग्राम आटा, पांच किलो चावल, एक किलो दाल, एक किलो चीनी, एक लीटर सरसों तेल, मसाला, सोयाबीन आदि दिया गया। इस संबंध में श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि उक्त आवास निवासी व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनकी पत्नी गृहणी हैं। वहीं, उनके बच्चे रोजी-रोजगार की तलाश में लगे हैं। वर्तमान में उनके परिवार में आय का कोई स्रोत नहीं है। इस वजह से उनके समक्ष भोजन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इसे देखते हुए उन्हें तत्काल खाद्यान्न मुहैया कराया गया। गौरतलब है कि श्रीरामकृष्ण सेवा संघ द्वारा इसके पूर्व भी कई पीड़ित परिवारों के बीच राशन का वितरण किया गया है। पीड़ित मानवता की सहायता करने में सुकृत भट्टाचार्य, विवेक रॉय, डॉ. स्मिता डे, आलोक कुमार सिन्हा, तन्मय मुखर्जी, शैवाल बनर्जी, आनंद रंजन घोष, सुब्रतो बनर्जी, सुशील पात्रा सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0