बीमा कंपनी के सीनियर डिविजनल मैनेजर तापस साहा का निधन

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कर्मियों ने जताया शोक

Jun 6, 2024 - 06:41
बीमा कंपनी के सीनियर डिविजनल मैनेजर तापस साहा का निधन

रांची। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के रांची डिविजन के वरीय डिविजनल मैनेजर तापस साहा का निधन हो गया। वे सेंटेबिटा हॉस्पिटल में इलाजरत थे। तापस साहा का प्रमोशन रिजनल मैनेजर के पद पर कोलकत्ता डिविजन में हुआ था। वे रांची से कोलकाता जाने वाले थे। वह रांची के पीस रोड लालपुर निवासी थे। अचानक उनके निधन की खबर सुनकर यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी परिवार के सभी अधिकारी, कर्मचारीगण शोकाकुल हो गये। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के कर्मियों के मुताबिक तपन साहा के अकस्मात निधन से काफी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। स्व. साहा के परिवार में उनकी पत्नी एवं पुत्री हैं। उनके निधन पर यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के वीरेंद्र साहू, विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, परिमल कुमार रॉय, आरएन भादुड़ी, गौतम दास एवं कंपनी में कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0