महागठबंधन ने झोंकी ताकत, कांग्रेस के रोड शो में शामिल हुए सुबोधकांत

Nov 5, 2020 - 12:05
 30
महागठबंधन ने झोंकी ताकत, कांग्रेस के रोड शो में शामिल हुए सुबोधकांत

मुजफ्फरपुर। कांग्रेस पार्टी ने सात सितंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को शहर के विभिन्न मुहल्लों में मतदाताओं से संपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र चौधरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय शामिल हुए। श्री सहाय ने जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करते हुए भारी मतों से जिताने का अनुरोध किया। इस अवसर पर श्री सहाय ने कहा कि महागठबंधन बिहार के सर्वांगीण विकास के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि व्यापक जनसमर्थन से नई ऊर्जा, नए उत्साह और युवा नेतृत्व के साथ नया बिहार बनाएंगे। चुनाव में महागठबंधन को समर्थन देकर बिहार के नवनिर्माण में सहयोग करने की उन्होंने मतदाताओं से अपील की। रोड शो में काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व महागठबंधन के सहयोगी दलों के कार्यकर्तागण शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0