मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Jan 10, 2021 - 06:19
मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग


रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कमेटी की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर अराजक तत्वों के द्वारा हमला का कड़ी निंदा की गई। साथ ही अराजक तत्वों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की गई।
श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के काफिला के समय आम जनों के गाड़ियों, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ और सुरक्षा बलों के साथ मारपीट की घटना से यह प्रतीत होता है कि यह घटना बड़े साजिश के तहत की गई। पुलिस वैसे संरक्षक संगठन का नाम उजागर करें।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सूबेदार सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अमित कुमार गुप्ता, प्रदेश संगठन सचिव शत्रुघ्न राय, प्रदेश सचिव प्रेम नाथ साहू, महानगर प्रभारी सुधीर राय, संतोष कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक कुमार कुशवाहा ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0