राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन अपूरणीय क्षति : अजय राय

May 24, 2020 - 06:47
राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन अपूरणीय क्षति : अजय राय

रांची : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा नेता अजय राय ने कहा कि राजेन्द्र बाबू का निधन हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं हो सकती। उनके निधन से मैं काफी मर्माहत हूं। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र सिंह मजदूरों के प्रति समर्पित रहे। हर वक्त उनके लिए वह खड़े होते थे। उनका प्यार और आशीर्वाद हमें हमेशा मिलता रहता था।
श्री राय ने कहा कि उन जैसे गार्जियन के मार्गदर्शन में श्रमिक संघ के साथियों को झारखंड ऊर्जा निगम में परमानेंट कराया था। जिसमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।
उन्होंने कहा कि उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। वह हमेशा मजदूरों के दिलों में एक मसीहा के रूप में ही रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0