लायंस क्लब ऑफ धुर्वा ने जरूरतमंदों के बीच बांटे मास्क और हैंड वॉश

Jul 29, 2020 - 11:41
लायंस क्लब ऑफ धुर्वा ने जरूरतमंदों के बीच बांटे मास्क और हैंड वॉश


रांची। लायंस क्लब ऑफ धुर्वा की ओर से जरूरतमंदों के बीच रविवार को मास्क और हैंड वाश (साबुन) का वितरण किया गया। इस संबंध में लायंस क्लब ऑफ धुर्वा के प्रेसिडेंट तन्मय मुखर्जी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए क्लब की ओर से हेल्थ फाॅर आॅल परियोजना के तहत मास्क और साबुन आदि का वितरण किया गया। इस दौरान वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर जारी किए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी लोगों से अपील की गई। इस अवसर पर अरुण सिन्हा, तुषार कांति, राजू रंजन,ऊषा प्रसाद, विशाल पोर्टल, संदीप सिन्हा, सुरेश मजुमदार, मुकेश कुमार, अनुप सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0