विकास कार्यों को गति देने में जुटे हैं नए अंचल अधिकारी सह प्रभारी बीडीओ बाल किशोर महतो:ज्योति पाठक

Mar 26, 2021 - 06:56
विकास कार्यों को गति देने में जुटे हैं नए अंचल अधिकारी सह प्रभारी बीडीओ बाल किशोर महतो:ज्योति पाठक

चक्रधरपुर। अंचल अधिकारी सह प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बालकिशोर महतो के प्रभार ग्रहण करने के बाद से एक ओर जहां विकास कार्यों में काफी तेजी आई है, वहीं, जन समस्याओं का निराकरण भी त्वरित गति से संभव हो पा रहा है। गत वर्ष 17 सितंबर 2019 को उद्घाटित अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन में सीसीटीवी लगाने का कार्य भी किया जा रहा है, जो काफी प्रशंसनीय है। श्री महतो की कार्यशैली को क्षेत्र की जनता सराह रही है। जनहित के कार्यों के प्रति उनकी तत्परता देखते ही बनती है। श्री महतो का मानना है कि विधायिका और कार्यपालिका के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित के कार्यों को तवज्जो देने से सरकार और नौकरशाही के प्रति जनता के विश्वास में वृद्धि होती है। जनहित में संचालित सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और लाभुकों को उसका शत प्रतिशत लाभ दिलाने की दिशा में भी श्री महतो सक्रियता से जुड़े रहते हैं ‌।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0