विश्व पर्यावरण दिवस पर जेसीआई रांची ने किया पौधरोपण

Jun 5, 2020 - 09:57
विश्व पर्यावरण दिवस पर जेसीआई रांची ने किया पौधरोपण
 रांची। जनकल्याण, सामाजिक उत्थान और व्यक्तित्व विकास की संस्था जेसीआई, रांची ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मनातु में वृक्षारोपण किया। 
जेसीआई रांची के

अध्यक्ष अमित खोवाल ने संगठन के सदस्यों के साथ लीची, चिकू, अनार और अमरूद के पेड़ लगाए।
इस दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का विशेष ध्यान रखा गया।
अमित खोवाल ने पेड़ों के लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि
जलवायु नियंत्रण, पक्षियों और जानवरों के लिए आवास, जैव विविधता को बनाए रखना वर्तमान समय की मांग है। पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है कि हम अधिक से अधिक पेंड़ लगाएं। सभी जानते हैं कि पेड़ ऑक्सीजन का स्रोत हैं। इस अवसर पर प्रतीक जैन, साकेत सरावगी, गौरव अग्रवाल, निशांत मोदी, संजय शर्मा, निखिल अग्रवाल,
मयंक अग्रवाल और कौशल मुरारका मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0