श्री राम सोसाइटी ने तुषार कांति शीट को दिया कोरोना फाइटर आईकॉन अवॉर्ड

Jun 9, 2020 - 10:13
श्री राम सोसाइटी ने तुषार कांति शीट को दिया कोरोना फाइटर आईकॉन अवॉर्ड

रांची। जनकल्याण और मानव समाज उत्थान के प्रति समर्पित सामाजिक संस्था श्री राम सोसाइटी ने राजधानी के लोकप्रिय समाजसेवी तुषार कांति शीट को “कोरोना फाइटर आइकॉन अवार्ड-2020” से सम्मानित किया है। इस संबंध में सोसाइटी के प्रेसिडेंट पंकज पाठक और वाइस प्रेसिडेंट राम बालक ने श्री शीट को ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र प्रेषित किया है। प्रशस्ति पत्र में श्री पाठक ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान लागू लॉकडाउन में पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति तुषार कांति शीट के उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा है कि श्री शीट ने आपदा काल में मानव सेवा की मिसाल पेश की है। विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए कोविड -19 के खिलाफ जंग में एक जांबाज योद्धा के रूप में श्री शीट ने बखूबी अपनी भूमिका निभाई है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी अखिल भारतीय स्तर की लगभग आधा दर्जन संस्थाओं द्वारा श्री शीट को कोरोना वॉरियर्स के सम्मान से नवाजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0