संत सदानंद जी महाराज के शिष्यों की ओर से निर्धन, लाचार व दिव्यांगों की सेवा जारी, गरीबों के बीच बांटे कंबल

Dec 9, 2020 - 10:07
 24
संत सदानंद जी महाराज के शिष्यों की ओर से निर्धन, लाचार व दिव्यांगों की सेवा जारी, गरीबों के बीच बांटे कंबल


रांची। एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट एवं और सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली की शाखा रांची के सयुंक्त तत्वावधान में बुधवार को कांके प्रखंड के बुटी रोड स्थित डुगरदगा ग्राम पंचायत के सामुदायिक भवन के प्रांगण मे डुगरदगा ग्राम पंचायत व आसपास की विभिन्न बस्तियों से आए हुए निर्धन, लाचार, दिव्यांग वृद्ध महिलाओं और पुरूषों के बीच संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल,नन्द किशोर चौथरी की देखरेख मे 138 कम्बलों का वितरण किया गया। पीड़ित मानवता की सेवा के महान कार्य में संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल,उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, नन्द किशोर चौधरी,ओमप्रकाश सरावगी, सीताराम चौधरी,अमित पोद्दार,धीरज कुमार गुप्ता सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0