सबलू मुंडा बने श्रीराम दल के कार्यकारी अध्यक्ष

May 22, 2020 - 07:10
सबलू मुंडा बने श्रीराम दल के कार्यकारी अध्यक्ष

रांची : श्रीराम दल के केंद्रीय अध्यक्ष सह भाजपा के युवा नेता आदर्श मल्लिक और श्रीराम दल के मुख्य संरक्षक सह कांके विधानसभा के विधायक समरी लाल ने युवा समाजसेवी सबलू मुंडा को श्रीराम दिल का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया। आदर्श मल्लिक ने कहा कि सबलू मुंडा के संगठन में आने मजबूती मिलेगी और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकेगा।
कांके के विधायक समरी लाल ने सबलू मुंडा को कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
वहीं, सबलू मुंडा ने आदर्श मल्लिक और समरी लाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमेशा की तरह मैं अपनी पूरी ईमानदारी, मेहनत से निष्ठापूर्वक संगठन के प्रति समर्पित रहूंगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0