सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन लेने के लिए लोगों को किया प्रेरित

झामुमो के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित भी किया गया।

Jul 10, 2021 - 09:16
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन लेने के लिए लोगों को किया प्रेरित

रांची। शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं के सौजन्य से विभिन्न स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। डाॅ.महुआ माजी के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना से बचाव को लेकर वैक्सीनेशन कार्यक्रम मैं सहयोग किया जा रहा है। इस क्रम में राज्य सरकार द्वारा मोबाइल वैक्सीनेशन वैन की सुविधा उपलब्ध कराते हुए विभिन्न स्थानों पर वैक्सीन देने की व्यवस्था की गई है। झामुमो के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित भी किया गया। वैक्सीनेशन का कार्यक्रम के तहत मेन रोड, दुर्गा बाड़ी में लगभग 100 लोग, लोहरा कोचा प्लाजा सिनेमा के पास 100 लोग एवं देवी मंडप दुर्गा मंदिर के पास 50 लोगों को इस कार्यक्रम का लाभ मिला। इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय महिला अध्यक्ष डॉ. महुआ माजी के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, समाजसेवी नंद किशोर सिंह चंदेल, मृणाल सिंह, विवेक कुमार एवं पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0