सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित था छत्रपति शाही मुंडा का जीवन : सुबोधकांत सहाय

Jun 6, 2024 - 06:41
सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित था छत्रपति शाही मुंडा का जीवन : सुबोधकांत सहाय


रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बिहार विधान परिषद के सम्मानित सदस्य रहे छत्रपति शाही मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्वर्गीय मुंडा का संपूर्ण जीवन सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने आदिवासी समाज की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए। आदिवासी हितों के संरक्षण के लिए सतत संघर्षशील रहे। झारखंडी समाज को शिक्षित और प्रशिक्षित करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्री सहाय ने कहा कि पूर्णत: देहाती परिवेश में पले- बढ़े स्व. मुंडा की एक प्रखर वक्ता के रूप में भी पहचान थी। विभिन्न मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बातों को रखना उनकी विशेषता रही। श्री सहाय ने कहा कि एक लंबे समय से उनका सानिध्य मिलता रहा, जो आज अकस्मात बिछड़ गया। उन्होंने कहा कि झारखंडी समाज के नेताओं में स्वर्गीय मुंडा जैसे व्यक्तित्व विरले ही मिलते हैं। उनका अकस्मात निधन मर्माहत करने वाला है। श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0