सुबोधकांत सहाय ने देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देशवासियों को कोरोना से मुक्ति और राज्य की खुशहाली के लिए कामना की

Dec 11, 2020 - 05:31
 39
सुबोधकांत सहाय ने देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शुक्रवार को तमाड़ प्रखंड अंतर्गत रांची-टाटा मार्ग पर स्थित धार्मिक आस्था का प्रतीक प्रसिद्ध देवड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस क्रम में उन्होंने देशवासियों को वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति दिलाने की कामना की। साथ ही राज्यवासियों के स्वस्थ रहने और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आयोजित महाभोग प्रसाद वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर कांग्रेस के तमाड़ प्रखंड के वरीय उपाध्यक्ष अजय साहू, जिला महासचिव बुधराम मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सेठ, प्रखंड उपाध्यक्ष दीनबंधु स्वांसी, थानाध्यक्ष अर्जुन सेठ, जितवाहन उरांव, तरुण सहाय, अशोक कुमार सिन्हा (प्रेसिडेंट), दीपक प्रसाद, अरबिंद सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0