सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग

अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन ने दी श्रृद्धांजलि

Jun 23, 2020 - 04:59
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की झारखंड प्रदेश इकाई ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कोरोना संक्रमण से सुरक्षा का ध्यान रखते हुए और सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए बिस्टुपुर में वीरांगना की प्रदेश संगठन सचिव वीरांगना सरोज सिंह के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
आयोजन में उपस्थित वीरांगनाओं ने एक हाथ में सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर और दूसरे हाथ में मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वीरांगनाआओं ने सुशांत सिंह राजपूत की संदेहास्पद मौत की उलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए सीबीआई जांच कराने की मांग की। श्रद्धांजलि सभा में कोल्हान अध्यक्ष प्रभा सिंह एवं जनसंपर्क सचिव सीमा सिंह, पूर्वी सिंहभूम की उपाध्यक्ष रजनी सिंह, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एवं महासचिव नीलम सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष मंजू सिंह और गोलमुरी मंडल उपाध्यक्ष विनीता सिंह उपस्थित थी। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उक्त जानकारी कोल्हान जोन वीरांगना की जनसंपर्क सचिव सीमा सिंह ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0