सूर्या एवं काव्या के जन्मदिन पर पौधारोपण कर केक काटा- पटवा

Oct 13, 2021 - 07:53
सूर्या एवं काव्या के जन्मदिन पर पौधारोपण कर केक काटा- पटवा

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । प्रकाश राम पटवा व्यवसायिक प्रकोष्ठ जदयू अध्यक्ष ने बताया कि 8 अक्टूबर को हमारे प्रिय पुत्र सूर्य प्रकाश एवं पुत्र वधू किरण कुमारी के पहली पुत्री काव्या प्रकाश का जन्म हुआ। हमारे पोती काव्या प्रकाश का जन्म 8 अक्टूबर का होने पर घर में खुशी हुआ एवं एक पौधारोपण किया। हमारे पुत्र सूर्य प्रकाश का 30वाॅ जन्मदिन 12 अक्टूबर को होने पर पुत्र सूर्य प्रकाश एवं पोती काव्या प्रकाश का जन्म दिन एक साथ हर्षोल्लास के साथ जन्म उत्सव धूमधाम से केक काटकर एवं पौधारोपण कर दोनों के जन्मदिन पर सपरिवार मनाया। प्रकाश पटवा ने बताया लड़की पैदा होने पर तथा शादी होने या अन्य खुशी में अपने अपने घरों के आसपास या अपने घर में,या छत पर ,गमलों में एक पौधा अवश्य लगाएं। जल जीवन हरियाली के तहत सभी लोग पौधा रोपण के लिए संकल्पित है। हरित वातावरण से जल स्तर और पर्यावरण में सुधार होगा। जब तक जल है ,तभी तक जीवन है। तभी तक मानव है, और तभी तब ही कोई जीव जंतु पृथ्वी पर है। अगर जल नष्ट होगा, तो हरियाली नष्ट होगी। तो यह जीवन बचने वाला नहीं है। इसीलिए आप लोग भी ऐसे अवसर पर पौधारोपण कर हरियाली के संदेश को बढ़ाइए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0