स्वच्छ वातावरण के लिए करें पौधरोपण : आदित्य विक्रम जायसवाल

Jun 5, 2020 - 10:00
स्वच्छ वातावरण के लिए करें पौधरोपण : आदित्य विक्रम जायसवाल

रांची : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने राजधानी के लालपुर सहित कई जगहों पर लोगों के बीच तुलसी के पौधों का वितरण किया। वहीं, कई जगहों पर आम के पौधे लगाए।
इस मौके पर श्री जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन से ही मानव जीवन सुरक्षित रहेगाा। “पेड़ लगाओ-जिन्दगी बचाओ” अभियान के तहत आज हर मनुष्य को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेड़-पौधे लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि तुलसी एक महत्वपूर्ण पौधा है। जीवन में इसकी अलग अहमियत है। यह जड़ी-बुटी औषधि के तौर पर विभिन्न बीमारियों में उपयोग किया जाता है।
इस मौके पर अमरजीत सिंह, राजीव चैरसिया, राहुल राय, सोनू सिंह, प्रेम कुमार, पुनीत कुमार, आयुष अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0