हेमंत सोरेन के एक वर्ष पूरे होने पर एकता कमेटी ने जताया हर्ष

झारखंड मंत्रालय में मास्क और मिठाइयां बांटे

Dec 29, 2020 - 05:51
हेमंत सोरेन के एक वर्ष पूरे होने पर एकता कमेटी ने जताया हर्ष

रांची : भारतीय एकता कमेटी के तत्वावधान में हेमंत सोरेन सरकार के 1 वर्ष पूरे होने की खुशी में संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने प्रोजेक्ट भवन झारखंड मंत्रालय धुर्वा में सभी लोगों को मास्क वितरण किए और सभी को कोरोनावायरस डिजीज से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभी तक कोरोनावायरस बीमारी खत्म नहीं हुई है। इसलिए मास्क जरूर लगाइए और दूरी बना कर रहिए। सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर कीजिए। सभी दुआ कीजिए कि हेमंत सोरेन और अच्छी तरह से सरकार चलाएं हम सभी झारखंड वासियों को हेमंत सोरेन को साथ देने की जरूरत है। मुस्तफा ने बताया कि लॉकडाउन से लेकर अब तक 40000 मास्क लोगों को दिया जा चुका है। यह अभियान और आगे भी जारी रहेगा। झारखंड सरकार की कोई भी मदद भारतीय एकता कमेटी को कभी भी नहीं मिलती है। जो बहुत अफसोस की बात है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0