हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल की ओर से गरीबों को बांटे गए खाद्य सामग्री
पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म : सुषमा कुजूर
रांची : लॉकडाउन के दौरान गरीब तबके के लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए पीड़ित मानवता के सेवार्थ तपुदाना के आरके मिशन रोड स्थित हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल के शिक्षकों की ओर से शनिवार को गरीबों के बीच खाद्यान्न वितरण किया गया। इसमें स्कूल के शिक्षकों के अलावा स्वयंसेवी संस्था “गूंज” ने भी सहयोग किया। इसके तहत आसपास के 50 गरीब परिवार लाभान्वित हुए। इस अवसर पर हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल की प्रिंसिपल सुषमा कुजूर ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। संकट के समय विशेषकर गरीबों की सहायता करने से सुखद अनुभूति होती है। इस दिशा में हर आम व खास को आगे आकर संकट के समय गरीबों की मदद करनी चाहिए।
सुश्री कुजूर ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान भोजन से वंचित गरीबों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके समक्ष रोज भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसे देखते हुए स्कूल के शिक्षकों व अन्य सहयोगियों ने गरीबों के सेवार्थ राशन वितरण करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर ऑल इंडिया वीमेन्स कॉन्फ्रेंस की हटिया-तुपुदाना शाखा की अध्यक्ष व जानी-मानी समाजसेविका शांति सिंह, अमरजीत कौर, अर्चना बाखला, शांति तिग्गा, मौली सिंह, श्याम कुमार, स्नेहा कुमारी, विभा शर्मा, विजय होरो,प्यारी होरो, रंगिया तिर्की,जीवनलता तिग्गा, “गूंज” संस्था के झारखंड राज्य समन्वयक सुरेश कुमार, समाजसेवी दीपक प्रसाद, दिलबाग सिंह, विजय नागवेकर, प्रदीप माहथा सहित अन्य मौजूद थे।



admin@admin.com



