होटल पार्क ईन के सौजन्य से लाॅकडाउन में गरीबों ने उठाया लजीज व्यंजन का लुत्फ

समाजसेवी रामाशंकर ने बांटे मिष्टान्न

May 17, 2020 - 11:26
होटल पार्क ईन के सौजन्य से लाॅकडाउन में गरीबों ने उठाया लजीज व्यंजन का लुत्फ

रांची- कोरोना से बचाव के लिए किए गए लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन की परेशानियों को देखते हुए पूजा रेस्टोरेंट (होटल पार्क इन) के संचालक रामाशंकर प्रसाद की ओर से तकरीबन रोज दो-ढाई सौ गरीबों को अलग-अलग प्रकार के व्यंजन परोसे गए। इस क्रम में लाॅकडाउन फेज थ्री के अंतिम दिन रविवार 17 मई को रामाशंकर प्रसाद ने लगभग आठ सौ गरीबों के बीच समोसे और जलेबी बांटे। गरीब लोगों के बीच स्वादिष्ट समोसे और जलेबी का वितरण आकर्षण का केंद्र बना रहा। गौरतलब है कि होटल संचालक व समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद बेघर, बेसहारा और बेहद गरीब वृद्ध, महिलाओं व बच्चों को विगत 24मार्च से विभिन्न प्रकार के व्यंजन खिलाते रहे हैं। उनकी ओर से कभी दोपहर का भोजन, कभी शाम के नाश्ते में तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान गरीबों के बीच बांटे गए। इस अवसर पर समाजसेवी गोपाल झा, मुन्ना सिंह,अंकित कलवार, विजय शर्मा, श्रीधर सिंह, आदित्य, पूजा सहित अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0