कल से खरमास शुरू, महीनेभर तक बंद रहेंगे मांगलिक कार्य, एक माह तक भूलकर भी न करें ये काम

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास लगता है। इस बार 14 मार्च की आधी रात के बाद सूर्य का मीन राशि में गोचर होगा, जिसके साथ ही खरमास की शुरुआत मानी जाएगी।

Mar 14, 2026 - 18:32
 0
कल से खरमास शुरू, महीनेभर तक बंद रहेंगे मांगलिक कार्य, एक माह तक भूलकर भी न करें ये काम

NEWS DESK : हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष खरमास की शुरुआत 15 मार्च 2026 से होने जा रही है। यह अवधि 13 अप्रैल 2026 तक रहेगी। इस दौरान विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, नया व्यापार शुरू करना या नया घर-वाहन खरीदना जैसे सभी मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं।

कल से खरमास शुरू

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास लगता है। इस बार 14 मार्च की आधी रात के बाद सूर्य का मीन राशि में गोचर होगा, जिसके साथ ही खरमास की शुरुआत मानी जाएगी। खरमास के महीने में विवाह, सगाई, यज्ञ, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य नहीं होंगे। साथ ही नया घर या वाहन आदि खरीदना भी वर्जित है। ऐसा माना जाता है कि इस माह में सूर्य की गति धीमी हो जाती है, जिस कारण कोई भी शुभ काम सफल नहीं होते हैं। इस अवधि में मांगलिक कार्य करना प्रतिबंधित है।

खरमास में इन बातों का रखें ख्याल

  • खरमास में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। इस समय अगर विवाह किया जाए तो भावनात्मक और शारीरिक सुख दोनों नहीं मिलते हैं।
  • इस समय मकान का निर्माण या संपत्ति की खरीदारी वर्जित होती है। इस दौरान बनाए गए मकान आमतौर पर कमजोर होते हैं और उनसे निवास का सुख नहीं मिल पाता है।
  • खरमास में नया कार्य या व्यापार शुरू न करें। इससे व्यापार में शुभ फलों के प्राप्त होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
  • इस दौरान द्विरागमन, कर्णवेध और मुंडन जैसे कार्य भी वर्जित होते हैं क्योंकि इस अवधि के किए गए कार्यों से रिश्तों के खराब होने की संभावना होती है।
  • इस महीने धार्मिक अनुष्ठान न करें। हर रोज किए जाने वाले अनुष्ठान कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0