श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट का 164 वां निशुल्क अन्नपूर्णा भंडारा आयोजित  

श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान मे  सेवाभावी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से रविवार को 164 वें निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का प्रसाद झारसुगड़ा (उडीसा) निवासी अपने सुपुत्र राजवीर बोंदीया के जन्मदिवस के सुअवसर उनके माता - पिता विशाल वर्षा बोंदीया उनके परिवार एवं श्री कृष्ण प्रणामी के सदस्यों के सौजन्य से की गयी।

श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट का 164 वां निशुल्क अन्नपूर्णा भंडारा आयोजित  

रांची: श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद भगवान श्री राज श्यामा जी एवं गुरू महाराज को अर्पित कर 164 वाँ  निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे में 1100 श्रद्धालुओं एवं सदगुरू कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) में रह रहे निराश्रित प्रभुजी तथा वहां रहकर इनकी सेवा करने वाले सेवादार सेवा साथियों के बीच वितरण किया गया। पूर्णब्रह्म परमात्मा की अपार कृपा श्री राज श्यामा जी महाराज एवं परमहंस भागवत भास्कर संत शिरोमणी डाक्टर श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीर्वाद से एम.आर.एस श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान मे  सेवाभावी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से रविवार को 164 वें निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का प्रसाद झारसुगड़ा (उडीसा) निवासी अपने सुपुत्र राजवीर बोंदीया के जन्मदिवस के सुअवसर उनके माता - पिता विशाल वर्षा बोंदीया उनके परिवार एवं श्री कृष्ण प्रणामी के सदस्यों के सौजन्य से की गयी।                                     

गुरू महाराज के जनसेवा को समर्पित जीवन के स्वर्णिम 52 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को संस्था के पुरणमल सर्राफ, निर्मल जालान,मनीष सोनी, उर्मिला पाडिया, चिरंजीलाल खणडेलवाल और संस्था के सदस्यों ने भक्ति भाव से राज श्यामा जी की बहुत भक्ति भाव से भोग लगाकर आरती करकर भंडारे के प्रसाद का विधिवत उद्धाटन कर वितरण शुरु किया गया। सभी सदस्यों एवं वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने  भक्ति पूर्ण भाव से भजन गायन कर भोग लगाया।
 अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा के महान कार्य में विशेष रूप संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी,निर्मल छावनिका, महेश पौदार,शिवम पोद्दार, संजय का ओडिया, विशाल जालान, बिष्णु सोनी, सुरेश अग्रवाल, कमल केडीया, मनीष जालान,सुरेश कुमार चौधरी,ओम प्रकाश सरावगी, पवन पोद्दार,सुशील गाडोदिया, ज्ञान प्रकाश शर्मा,बिमल मोदी, चन्द्रदिप साहु,महेश वर्मा,प्रेम कुमार,परमेश्वर साहु महिला समिति सरोज पोद्दार,सोनल कानोडिया,कविता गाडोदिया, अमिता जालान, सीता देवी शर्मा,मिरा देवी अडुकिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।