मधेपुरा में ठनका गिरने से 2 की मौत, दरभंगा में भी झमाझम बारिश से टूटी अस्पताल की सीलिंग, पटना-जमुई में लोग गर्मी से बेहाल
दरभंगा में तेज आंधी और बारिश के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में कई जगहों पर फॉल्स सीलिंग गिर गई। मधेपुरा के बिहारीगंज में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। कई झुलस गये हैं।
PATNA : भीषण गर्मी के बीच बिहार के कई जिलों का मौसम बदल गया। सहरसा, बेगूसराय, कटिहार, सहरसा समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। सुपौल, मधुबनी में भी काले बादल छाने से अंधेरा छा गया।
दरभंगा में तेज आंधी और बारिश के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में कई जगहों पर फॉल्स सीलिंग गिर गई। मधेपुरा के बिहारीगंज में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। कई झुलस गये हैं।
इधर, पटना समेत बिहार के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। जमुई में गर्मी के चलते क्लासरूम में सातवीं कक्षा के छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जमुई का तापमान गुरुवार को 40 डिग्री दर्ज किया गया।
भीषण गर्मी के कारण गयाजी में पांचवीं तक के स्कूल बंद हो गए हैं, जबकि क्लास 6 से आठवीं तक सुबह 11 बजे तक ही पढ़ाई होगी। गयाजी में सुबह 10 बजे ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0