BIG NEWS : चतरा-केरेडारी बॉर्डर पर पुलिस और कोबरा बटालियन का ज्वाइंट ऑपरेशन, 15 लाख के इनामी उग्रवादी समेत 4 ढेर

सीनियर पुलिस ऑफिसर के मुताबिक इस ऑपरेशन से TSPC को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए जा रहे अभियानों से चाईबासा और चतरा के इलाकों में सक्रिय टीएसपीसी उग्रवादी संगठनों की कमर टूट गई है।

Apr 17, 2026 - 16:24
Apr 17, 2026 - 16:53
BIG NEWS : चतरा-केरेडारी बॉर्डर पर पुलिस और कोबरा बटालियन का ज्वाइंट ऑपरेशन, 15 लाख के इनामी उग्रवादी समेत 4 ढेर

HAZARIBAGH : झारखण्ड में एकबार फिर लाल आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। हजारीबाग जिले के पिपरवार-केरेडारी सीमावर्ती क्षेत्र के खपिया जंगल में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और टीएसपीसी (TSPC) उग्रवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। पुलिस और कोबरा बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में 4 उग्रवादियों को ढेर कर दिया गया है। 

मारा गया 15 लाख का इनामी उग्रवादी शाहदेव

मारे गए उग्रवादियों में संगठन का जोनल कमांडर और 15 लाख का इनामी उग्रवादी शाहदेव भी शामिल है, जिसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के उग्रवादी किसी बड़ी साजिश के तहत खपिया कोटी झरना इलाके में जमा हुए हैं। इसके बाद कोबरा बटालियन और चतरा जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। जैसे ही सुरक्षा बल जंगल के करीब पहुंचे, उग्रवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने मोर्चा लेते हुए चार उग्रवादियों को मौके पर ही ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि मारे गए उग्रवादियों में शाहदेव की पत्नी नताशा भी शामिल है।

TSPC को लगा बड़ा झटका

सीनियर पुलिस ऑफिसर के मुताबिक इस ऑपरेशन से TSPC को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए जा रहे अभियानों से चाईबासा और चतरा के इलाकों में सक्रिय टीएसपीसी उग्रवादी संगठनों की कमर टूट गई है। कार्रवाई के दौरान उग्रवादियों द्वारा प्रयुक्त किये जाने वाले हथियार और गोला-बारूद भी भारी मात्रा में बरामद हुए हैं। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0