पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान, जानिए कब-कहां होगी वोटिंग और कब आएंगे परिणाम
तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि असम-पुडुचेरी और केरल में 9 अप्रैल को मतदान होगा।
NEW DELHI : 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान हो गया है। रविवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर तारीखों की घोषणा कर दी। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि असम-पुडुचेरी और केरल में 9 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, बंगाल में दो चरणों में चुनाव 23 और 29 को होगा। तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को चुनाव होगा। सभी राज्यों में 4 मई को मतगणना होगी।
यहां देखिए कब-कहां होगा चुनाव
1. असम : पोलिंग की तारीख (9 अप्रैल), काउंटिंग की तारीख (4 मई) है।
2. तमिलनाडु : पोलिंग की तारीख (23 अप्रैल), काउंटिंग की तारीख (4 मई) है।
3. पश्चिम बंगाल : पोलिंग की तारीख (23 अप्रैल) (पहला फेज़), 29 अप्रैल (दूसरा फेज़), काउंटिंग की तारीख - 4 मई
4. केरलम : पोलिंग की तारीख (9 अप्रैल) ; काउंटिंग की तारीख - 4 मई
5. पुडुचेरी : पोलिंग की तारीख (9 अप्रैल) ; काउंटिंग की तारीख (4 मई)
तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में एक फेज में ही चुनाव होगा। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर फेक न्यूज पर कड़ी नजर रखी जाएगी। CEC ज्ञानेश कुमार ने SIR के दौरान अच्छा काम करने वाले BLO को बधाई दी। चुनाव के दौरान सभी पोलिंग स्टेशनों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। बूथ कर्मियों को पहचान-त्र दिये जाएंगे।
इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने दावा किया कि निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि EVM में प्रत्याशियों के कलर फोटो होंगे, मोबाइल ऐप पर हर जानकारी मिलेगी। असम में 31 हजार पोलिंग बूथ बनाये जाएंगे। जहां काउंटिंग के दिन 40 हजार कर्मचारियों की तैनाती रहेगी।
उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए SIR कराया गया है। इस दौरान करीब 25 लाख चुनाव अधिकारी तैनात किए गए हैं। चुनाव के लिए 8.5 लाख सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गयी है। बता दें कि असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं। पश्चिम बंगाल में कुल 6.44 करोड़ मतदाता है। 5 राज्यों में 824 सीटों पर मतदान होगा। पांच राज्यों में 17.4 करोड़ वोटर इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











