BIG NEWS : बिहार में बेलगाम रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, घर में मची चीख-पुकार

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में तीनों युवकों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है।

Mar 23, 2026 - 12:57
BIG NEWS : बिहार में बेलगाम रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, घर में मची चीख-पुकार

ARARIA : बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है। अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी के पास जोगबनी मोड़ NH27 पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में मौके पर ही तीन युवकोंकी दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई है। 

बेलगाम रफ्तार का कहर

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में तीनों युवकों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। ये सभी सुपौल जिले के रहने वाले हैं। इनमें एक सुपौल के राघोपुर वार्ड संख्या 17 निवासी मो. अरबाज, राघोपुर वार्ड संख्या 12 निवासी समीर और सुपौल के गणपतगंज निवासी अशरफ शामिल है।

ट्रक चालक मौके से फरार

वहीं, इस पूरे मामले पर फारबिलगंज एसडीपीओ की माने तो जोगबनी की तरफ से आ रही ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी है। फिलहाल ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर पूरी जानकारी इकट्ठा कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0