हाथ में हाथ और टैटू से खुला राज!, अर्शदीप सिंह इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट!

समरीन कौर ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मैच की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें वे पंजाब किंग्स की जर्सी पहने नजर आईं। इसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने और जोर पकड़ लिया।

Apr 7, 2026 - 17:33
हाथ में हाथ और टैटू से खुला राज!, अर्शदीप सिंह इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट!

SPORTS DESK : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इन दिनों अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने उनकी लव लाइफ को लेकर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। दरअसल, अर्शदीप ने हाल ही में स्नैपचैट पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे एक लड़की का हाथ थामे नजर आए। तस्वीर में लड़की का चेहरा नहीं दिख रहा था लेकिन यहीं से फैंस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में अर्शदीप सिंह

इंटरनेट यूजर्स ने फोटो में दिख रहे टैटू और नेल आर्ट को ध्यान से देखा और दावा किया कि यह हाथ किसी और का नहीं बल्कि एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर का है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दोनों की तस्वीरों की तुलना करते हुए कहा कि टैटू पूरी तरह मैच करता है।

इतना ही नहीं हाल ही में समरीन कौर ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मैच की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें वे पंजाब किंग्स की जर्सी पहने नजर आईं। इसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने और जोर पकड़ लिया। हालांकि, अभी तक न तो अर्शदीप सिंह और न ही समरीन कौर ने इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि की है। ऐसे में फिलहाल इसे सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें ही माना जा रहा है।

कौन हैं समरीन कौर?

समरीन कौर एक उभरती हुई मॉडल और एक्ट्रेस हैं। 7 सितंबर 1999 को जन्मी समरीन जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं और पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज से पढ़ाई कर चुकी हैं। वे फेमिना मिस इंडिया 2018 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 83 और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0