मां छिन्नमस्तिका के दरबार में पहुंचे बॉलीवुड निर्देशक मधुर भंडारकर, बोले- यहां की अलौकिक ऊर्जा अद्भुत है
रामगढ़/रजरप्पा: झारखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर पहुंचे। उन्होंने मां छिन्नमस्तिका के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और सपरिवार सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर पहुंचने पर युवा पुजारी छोटू पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। मधुर भंडारकर ने मां भगवती की विशेष पूजा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली तथा परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पूजा संपन्न होने के बाद पुजारी ने उन्हें मां की चुनरी और प्रसाद भेंट किया।
दर्शन के बाद मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा से हुए प्रभावित
मां छिन्नमस्तिका के दर्शन के बाद मधुर भंडारकर ने कहा कि उन्होंने रजरप्पा धाम की महिमा के बारे में काफी सुना था। यहां आकर मां के दर्शन करने से उन्हें असीम शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने मंदिर की अलौकिक ऊर्जा और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं मधुर भंडारकर
मधुर भंडारकर हिंदी सिनेमा में अपनी यथार्थवादी फिल्मों के लिए विशेष पहचान रखते हैं। चांदनी बार, पेज 3, ट्रैफिक सिग्नल और फैशन जैसी चर्चित फिल्मों के निर्देशन के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। उनकी फिल्मों में समाज के विभिन्न पहलुओं और वास्तविक जीवन की परिस्थितियों को प्रमुखता से दर्शाया गया है।
नवरात्र के अवसर पर उनके आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह देखने को मिला। मां छिन्नमस्तिका के दर्शन के लिए पहुंचने वाले भक्तों के बीच बॉलीवुड निर्देशक की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0