IRAN-US WAR : ईरान में सीजफायर के बाद भी हमला, कुवैत में भी ईरान का ड्रोन अटैक, मिडिल ईस्ट पहुंचे ब्रिटिश पीएम

अमेरिका-ईरान के सीजफायर के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर मिडिल ईस्ट दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सीजफायर का स्वागत किया है और कहा कि इससे दुनिया को राहत मिलेगी।

Apr 8, 2026 - 17:39
Apr 8, 2026 - 17:39
IRAN-US WAR : ईरान में सीजफायर के बाद भी हमला, कुवैत में भी ईरान का ड्रोन अटैक, मिडिल ईस्ट पहुंचे ब्रिटिश पीएम

IRAN-US WAR : ईरान में सीजफायर की घोषणा के महज कुछ घंटों बाद एकबार फिर हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज ईरान के लवन आइलैंड की तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद रिफाइनरी में आग लग गई।

इस बीच कुवैत ने भी दावा किया कि सीजफायर के बावजूद ईरान की ओर से ड्रोन हमला किया गया। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुल अजीज अल-ओतैबी के मुताबिक सुबह से अब तक 28 ईरानी ड्रोन इंटरसेप्ट (मार गिराए) गए हैं।

अल-ओतैबी के अनुसार कुछ ड्रोन देश के दक्षिणी हिस्से तक पहुंचे और अहम ठिकानों को निशाना बनाया। इन ठिकानों में तेल के बड़े प्लांट, बिजली घर और पानी के डिसैलिनेशन प्लांट शामिल हैं, जिनसे जुड़ी सुविधाओं को नुकसान हुआ है। 

इधर, अमेरिका-ईरान के सीजफायर के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर मिडिल ईस्ट दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सीजफायर का स्वागत किया है और कहा कि इससे दुनिया को राहत मिलेगी। इस दौरे पर स्टार्मर खाड़ी देशों के नेताओं से मिलकर सीजफायर को मजबूत बनाने और इसे लंबे समय तक बनाए रखने पर चर्चा करेंगे।

वहीं, ब्रिटेन में विपक्ष के नेता जेम्स क्लेवरली ने कहा कि यह ईरान के लिए बड़ा मौका है कि वह अपने रवैये में बदलाव करे।

दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच आज करीब 40 दिन बाद 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0