BIG NEWS : पश्चिम बंगाल में BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, जमकर हाथापाई, हिरासत में 8, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं, वहीं 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

Mar 26, 2026 - 17:46
BIG NEWS : पश्चिम बंगाल में BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, जमकर हाथापाई, हिरासत में 8, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

NEWS DESK : पश्चिम बंगाल में एकबार फिर चुनाव प्रचार हिंसक हो गया, जब दक्षिण 24 परगना जिले में गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं, वहीं 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प

यह घटना बासंती (एससी) विधानसभा सीट में हुई है। यहां 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण में मतदान होना है। एक अधिकारी की माने तो बसंती सीट से भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार इलाके में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। जिस जगह भाजपा कार्यकर्ता चुनाव प्रचार कर रहे थे वहां एक सड़क कनारे पर जमा हुए टीएमसी समर्थक प्रचार की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रिकॉर्डिंग किए जाने पर आपत्ति जताई। देखते ही देखते बहस शुरू हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। 

जब पुलिस इस झड़प को रोकने के लिए आगे आई तो पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया। भाजपा उम्मीदवार सरदार ने दावा किया टीएमसी के गुंडों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बिना किसी उकसावे के हमला किया, जबकि हम उस इलाके में शांतिपूर्ण ढंग से प्रचार कर रहे थे। पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

हिरासत में 8, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

वहीं, दूसरी तरफ टीएमसी नेताओं ने भाजपा पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस घटना में 8 लोगों को हिरासत में लिया है और इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।  

वहीं, पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा कि सभी लोग बोल रहे हैं कि '4 मई दीदी गई'। ममता बनर्जी हताशा में बहुत सारी बातें बोल रही हैं। पश्चिम बंगाल सरकार भी पहले EVM को बदलने का काम कर चुकी है। उनकी अभी भी 2 महीने के लिए सरकार है इसलिए उन्हें जो बोलना है बोलने दीजिए लेकिन TMC का जाना तय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0