समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर को CM नीतीश की बड़ी सौगात, 441 करोड़ की 144 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

सीएम ने एक झटके में 441 करोड़ रुपये से ज्यादा की 144 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये कार्यक्रम जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी पंचायत में आयोजित किया गया, जो अब विकास का नया मॉडल बनकर उभर रहा है।

Mar 17, 2026 - 16:28
समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर को CM नीतीश की बड़ी सौगात, 441 करोड़ की 144 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Samriddhi Yatra In Bhagalpur : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विकास के मिशन पर निकल चुके हैं। समृद्धि यात्रा के चौथे चरण में आज वे सिल्क सिटी भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने विकास की बड़ी सौगात दे दी। सीएम ने एक झटके में 441 करोड़ रुपये से ज्यादा की 144 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये कार्यक्रम जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी पंचायत में आयोजित किया गया, जो अब विकास का नया मॉडल बनकर उभर रहा है।

यहां 88 योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जबकि 56 नई योजनाओं की नींव रखी गई। मुख्यमंत्री ने खुद आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण भी किया और साफ कहा कि काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

मुख्यमंत्री की यात्रा का मुख्य आकर्षण बैजानी पंचायत रही, जहां उन्होंने रिमोट के माध्यम से 88 योजनाओं का उद्घाटन और 56 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उद्घाटन की गई योजनाओं की कुल लागत 170.61 करोड़ रुपये है, जबकि 270.70 करोड़ रुपये की नई योजनाओं की नींव रखी गई।

सीएम नीतीश कुमार ने यहां न केवल फीता काटा बल्कि खुद मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों से दो टूक कहा कि सात निश्चय और प्रगति यात्रा की योजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

भागलपुर पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कार्यों का जायजा लेना शुरू किया। उन्होंने भागलपुर-बौंसी रेलवे लाइन पर बन रहे आरओबी का निरीक्षण किया और फिर बैजानी पहुंचकर विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सीएम ने मौके पर ही अधिकारियों के साथ हाई-लेवल समीक्षा बैठक की और भागलपुर-बौंसी रेलवे लाइन पर बन रहे आरओबी (ROB) निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

इस दौरे में जिन योजनाओं का उद्घाटन हुआ, उनमें पंचायत, ग्रामीण विकास, भवन निर्माण, जल संसाधन और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाएं शामिल रहीं। वहीं, शिलान्यास वाली योजनाओं में एससी-एसटी कल्याण, विद्युत संचरण और आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष फोकस दिखा। भागलपुर के बाद मुख्यमंत्री का काफिला बांका के लिए रवाना हो गया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0