CM सम्राट चौधरी ने तख्त श्रीहरिमंदिर जी में टेका मत्था, प्रदेश की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गुरु की प्रेरणा से देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है।
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज दशमेश पिता गुरुगोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्रीहरिमंदिर परिसर, पटना साहिब पहुंचे। मुख्यमंत्री ने तख्त श्रीहरिमंदिर जी, पटना साहिब में मत्था टेका और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्री हरिमंदिर जी प्रबंधक कमिटी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को तलवार, अंगवस्त्र, सरोपा एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गुरु की प्रेरणा से देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। नीतीश कुमार जी ने बिहार का लंबे समय तक नेतृत्व करते हुए राज्य को आगे बढ़ाया है। हमलोगों ने बेहतर तरीके से 350वां प्रकाश पर्व मनाया है। यहां की संरचना को काफी बेहतर किया गया है। गुरुगोविंद सिंह जी महाराज की पूरे प्रदेश पर कृपा बनी रहे। राज्य समृद्ध हो, देश विकसित हो, यही हमारी कामना है।
इस अवसर पर विधायक डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारीगण, गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्यगण, सेवादार एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











