CSK vs KKR : चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का मैच आज, जानें चेपॉक की पिच का पूरा मिजाज

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच अबतक 32 मुकाबले हुए हैं, जिनमें चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने अबतक 20 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं, केकेआर ने 11 मुकाबले जीते हैं।

Apr 14, 2026 - 17:27
CSK vs KKR : चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का मैच आज, जानें चेपॉक की पिच का पूरा मिजाज


CSK vs KKR : आईपीएल में आज का 22वां मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने पिछले मैच में शानदार जीत दर्ज कर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। टीम के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया है, खासकर टॉप ऑर्डर ने जिम्मेदारी संभाली है। वहीं, केकेआर की टीम अभी तक लय में नजर नहीं आई है और उन्हें इस मैच में हर हाल में जीत की दरकार है।

पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग

चेपॉक की पिच अब पहले जैसी धीमी और स्पिनर्स के अनुकूल नहीं रही। हाल के मुकाबलों में यह विकेट बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित हुई है। गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है। यहां औसतन हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल रहे हैं। स्पिनर्स को शुरुआती ओवरों में कम मदद मिलती है। डेथ ओवर्स में गेंदबाजों पर दबाव रहता है। 

CSK vs KKR हेड-टू-हेड

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच अबतक 32 मुकाबले हुए हैं, जिनमें चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने अबतक 20 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं, केकेआर ने 11 मुकाबले जीते हैं। वहीं, एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। इस आईपीएल की बात करें तो सीएसके ने 4 में से एक मैच जीता है जबकि केकेआर ने 4 में से 3 मैच हारे हैं और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0