BIG BREAKING : डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री पद की शपथ
NEWS DESK : कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार होंगे। कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक वे 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
इधर, बेंगलुरु में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न हो गई। कर्नाटक कांग्रेस के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पहला प्रस्ताव रखा, जिसमें कहा गया कि नए सीएलपी नेता का फैसला कांग्रेस नेतृत्व करेगा। इस प्रस्ताव का समर्थन डॉ. जी. परमेश्वर ने किया।
बैठक में इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक दल ने सिद्धारमैया की सेवाओं की भी सराहना की। पार्टी और कर्नाटक की जनता के लिए उनके विशेष योगदान को याद करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











