झारखण्ड के पूर्व मंत्री की हालत गंभीर, बोकारो के प्राइवेट अस्पताल में हैं भर्ती, परिजन परेशान
गोमिया विधानसभा से चार बार विधायक और दो बार मंत्री रहे माधव लाल सिंह की तबीयत बेहद खराब है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद चिंताजनक है।
BOKARO : झारखण्ड के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है कि गोमिया विधानसभा से चार बार विधायक और दो बार मंत्री रहे माधव लाल सिंह की तबीयत बेहद खराब है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद चिंताजनक है। फिलहाल उन्हें चास तालगाड़िया मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे ICU में हैं।
झारखण्ड के पूर्व मंत्री की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि वे 23 अप्रैल को बीमार हुए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार उन्हें कुछ दिन पूर्व दिल्ली से चेकअप करा लाया गया था। इसके बाद वे अचानक बीमार पड़ गये। पूर्व मंत्री के बीमार होने पर अभी तक ना तो सरकार ने संज्ञान लिया है और ना ही जिले के किसी अधिकारी ने लिया है।
परिजन परेशान
विधायक के भतीजे सूरज लाल सिंह ने बताया कि हम लोग उनका निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। किसी ने भी अभी तक उनकी सुधि नहीं ली है। रिकवरी बेहद धीमा है लेकिन ऑक्सीजन लेवल स्थिर बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











