BIG NEWS : लगातार दूसरी बार असम के सीएम बने हिमंत बिस्वा सरमा, चार विधायक भी बने मंत्री

हिमंत के अलावा 4 विधायकों रामेश्वर तेली, अजंता नेओग, AGP के अतुल बोरा और BPF के चरण बोरो ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इनमें 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से हैं.

May 12, 2026 - 16:27
BIG NEWS : लगातार दूसरी बार असम के सीएम बने हिमंत बिस्वा सरमा, चार विधायक भी बने मंत्री

NEWS DESK : असम विधानसभा चुनाव में BJP नेतृत्व वाले एनडीए की शानदार जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ग्रहण कर ली है. उन्हें राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके साथ चार मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है.

लगातार दूसरी बार सीएम बने हिमंत बिस्वा सरमा

इसके साथ ही हिमंता बिस्वा सरमा असम के पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं, जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाल रहे हैं. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे. 

हिमंत के अलावा 4 विधायकों रामेश्वर तेली, अजंता नेओग, AGP के अतुल बोरा और BPF के चरण बोरो ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इनमें 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0