Iran-Israel-War : सीजफायर के बीच इजरायल का लेबनान पर हमला, 250 लोगों से अधिक की मौत, मारा गया हिजबुल्लाह प्रमुख का निजी सलाहकार
हमले के जवाब में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने इजरायल की ओर रॉकेट दागे। संगठन का कहना है कि यह कार्रवाई यूएस-ईरान सीजफायर के उल्लंघन के खिलाफ की गई है।
Iran-Israel-War : अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के बीच इजरायल ने लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले जारी रखे हैं। इजरायल एक के बाद एक लेबनान पर हमले कर रहा है, जिससे सीजफायर के तय सीमा से पहले खत्म होने का डर पैदा हो गया है। इसी बीच लेबनान से बड़ी खबर सामने आई है। इसके अनुसार इजरायल ने एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी सहयोगी अली यूसुफ हरशी को मार गिराने का दावा किया है।
इजरायल का लेबनान पर हमला
इजरायल ने गुरुवार को कहा कि उसने हिजबुल्लाह लीडर नईम कासेम के भतीजे और निजी सचिव अली यूसुफ हरशी को निशाना बनाकर मार दिया। यह हमला रात के समय बेरूत में किया गया, जिसे इजरायल ने अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया। इस घटना के बाद लेबनान में तनाव और बढ़ गया है। हिजबुल्लाह ने इसे सीधी उकसावे की कार्रवाई बताते हुए जवाबी हमले की चेतावनी दी है।
लेबनान में 250 से ज्यादा लोगों की मौत
हमले के जवाब में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने इजरायल की ओर रॉकेट दागे। संगठन का कहना है कि यह कार्रवाई यूएस-ईरान सीजफायर के उल्लंघन के खिलाफ की गई है। बुधवार को इजरायल ने लेबनान में अब तक के सबसे घातक हमले किए, जिसमें 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस बढ़ती हिंसा ने पूरे क्षेत्र में डर का माहौल पैदा कर दिया है और संघर्ष के और भड़कने की आशंका बढ़ा दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











