'थैली लेने वाला थैली की बात कर रहा?', आनंद मोहन पर भड़की जेडीयू, निकाल दी हवा, कहा : पुत्रमोह में धृतराष्ट्र बन गये हैं पूर्व सांसद
पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बिहार में सम्राट सरकार बनने के बाद जदयू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन ने अपनी ही पार्टी जनता दल यूनाइटेड के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
PATNA : पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बिहार में सम्राट सरकार बनने के बाद जदयू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन ने अपनी ही पार्टी जनता दल यूनाइटेड के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
सीतामढ़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में आनंद मोहन ने कहा कि जेडीयू में थैली की राजनीति चल रही है, जो थैला लेकर गया सरकार में मंत्री बन गया। इतना ही उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जीते जी दफन कर दिया गया। नीतीश के बेटे निशांत को स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने पर आनंद मोहन ने कहा कि 'बाप-बेटे को डॉक्टर की जरूरत है। चंडाल चौकड़ी ने जदयू को बर्बाद कर दिया। जदयू अब थैली वाली पार्टी हो गई है। जिसने थैली पहुंचाई, वो मंत्री बना।'
आनंद मोहन के इस बयान के बाद जेडीयू आक्रामक हो गई है। पार्टी के नेता एक साथ आनंद मोहन पर टूट पड़े हैं। आनंद मोहन राजपूत जाति से आते हैं। जदयू ने आनंद मोहन को जवाब देने के लिए जदयू एमएलसी संजय सिंह को आगे किया है। वो भी राजपूत हैं। संजय सिंह ने कहा है कि 'पार्टी ने उनकी पत्नी और बेटे को टिकट दिया था, तब वो क्या थैली लेकर आए थे।'
आनंद मोहन की बयानबाजी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अचानक संजय सिंह के घर पहुंच गए। जानकार बताते हैं कि नीतीश कुमार के संजय सिंह के घर जाना ये बताता है कि पूर्व मुख्यमंत्री बाहुबली की बातों से खफा हैं।
जेडीयू विधान पार्षद यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा कि जो थैली लेते हैं, वह थैली की बात करते हैं। जनता दल यूनाइटेड में किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं है, जो थैली देकर टिकट ले ले। जो लोग जिस तरह के होते हैं, वो इसी तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं।
आनंद मोहन का सबसे बड़ा दर्द है, बेटा मंत्री नहीं बना। पुत्र मोह के चलते ये धृतराष्ट्र बन गए हैं। आंख में पट्टी बांध लिए हैं। हमें खुशी तब होती जब क्षत्रिय बिरादरी के किसी दूसरे नेता के लिए लड़ते लेकिन ये तो अपने पुत्र के लिए लड़ रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











