झारखण्ड बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी, आर्ट्स में 96.14%, साइंस में 82.92% सफल
6.14% के साथ सबसे शानदार प्रदर्शन किया, जबकि वाणिज्य संकाय का परिणाम 93.37% और विज्ञान संकाय का परिणाम 82.92% रहा।
RANCHI : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने बुधवार को 12वीं कक्षा के तीनों स्ट्रीम (कला, वाणिज्य और विज्ञान) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्राओं का कुल प्रदर्शन बेहतर रहा है।
झारखण्ड बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी
कला संकाय ने 96.14% के साथ सबसे शानदार प्रदर्शन किया, जबकि वाणिज्य संकाय का परिणाम 93.37% और विज्ञान संकाय का परिणाम 82.92% रहा। लाखों विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।
कला संकाय में कुल 2,12,721 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2,11,095 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 2,02,962 परीक्षार्थी सफल रहे, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 96.14 रहा। प्रथम श्रेणी में 1,07,694 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 91,317 और तृतीय श्रेणी में 3,947 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। चार परीक्षार्थियों को केवल पास श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञान संकाय में कुल 90,638 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 90,168 परीक्षा में शामिल हुए। इस संकाय में 74,771 परीक्षार्थी सफल हुए, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 82.92 रहा। विज्ञान में 61,589 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 13,163 द्वितीय श्रेणी में और 16 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। तीन परीक्षार्थियों को पास श्रेणी में रखा गया है।
वाणिज्य संकाय का 93.37% रहा रिजल्ट
वाणिज्य संकाय में इस बार कुल 21,228 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 21,078 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 19,681 परीक्षार्थी सफल रहे, जिससे कुल रिजल्ट 93.37% दर्ज किया गया।
प्रथम श्रेणी में 12,030 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की, जबकि 7,468 विद्यार्थियों को द्वितीय श्रेणी और 183 विद्यार्थियों को तृतीय श्रेणी में सफलता मिली। वाणिज्य संकाय का यह प्रदर्शन संतुलित माना जा रहा है, जहां अच्छे प्रतिशत के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उच्च श्रेणी में सफलता प्राप्त की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











