झारखण्ड के मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बोल, CM योगी आदित्यनाथ पर दिया विवादित बयान

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर झारखंड के गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इरफान अंसारी के बयान पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। 

Apr 27, 2026 - 16:36
Apr 27, 2026 - 16:40
झारखण्ड के मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बोल, CM योगी आदित्यनाथ पर दिया विवादित बयान

RANCHI : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एकबार फिर सुर्खियों में हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान पर डॉ. इरफान अंसारी ने पलटवार करते हुए विवादित बयान दिया है।

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बोल

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है और लिखा है कि योगी आदित्यनाथ ये बंगाल है, यहां उत्तर प्रदेश वाली भाजपा सरकार नहीं है। नियमित और संयमित होकर बयानबाजी करें। यहां के युवा, यहां के लोग आप जैसे बाबा को पॉकेट पर लेकर चलते हैं।

श्री आदित्य योगीनाथ @myogiadityanath जी ये बंगाल है यहां उत्तर प्रदेश वाली भाजपा सरकार नहीं है। नियमित और सयमित होकर बयान बाजी करें यहां की युवा, यहां के लोग बाबा को पॉकेट पर लेकर चलते हैं।@INCIndia@INCJharkhand_ @RahulGandhi @RahulGandhi @kharge @kcvenugopalmp @KRajuINCpic.twitter.com/7tH0u3HAxJ

— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) April 27, 2026

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर झारखंड के गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इरफान अंसारी के बयान पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। 

बीजेपी ने इरफान अंसारी के इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से पता चलता है कि स्वास्थ्य मंत्री कितने कट्टर है. इस बार उन्होंने मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डाल दिया है जिसका खामियाजा मंत्री को भुगतना बढ़ेगा और हम लोग इनके इस बयान पर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0