Ranchi School Timing Change : रांची में स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला, 21 अप्रैल से होगा लागू

रांची के जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था 21 अप्रैल 2026 से लागू होगी।

Apr 20, 2026 - 17:30
Ranchi School Timing Change : रांची में स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला, 21 अप्रैल से होगा लागू

RANCHI : रांची में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। रांची के जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था 21 अप्रैल 2026 से लागू होगी।

21 अप्रैल से होगा लागू

रांची जिले के सभी स्कूलों में कक्षा केजी से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए समय बदल दिया गया है। अब इन बच्चों की पढ़ाई सुबह 7:00 बजे शुरू होगी और सुबह 11:30 बजे स्कूल की छुट्टी हो जाएगी। प्रशासन ने छोटे बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह समय तय किया है। यह नियम सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। आदेश में साफ कहा गया है कि किसी भी स्थिति में छोटे बच्चों को साढ़े 11 बजे के बाद स्कूल में नहीं रोका जाएगा।

वहीं, बड़ी कक्षाओं के छात्रों के समय में भी प्रशासन ने बदलाव किया है। कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई सुबह 07:00 बजे से शुरू होगी और दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। इन छात्रों को आधे घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया है ताकि उनका सिलेबस समय पर पूरा हो सके। जिला प्रशासन ने अल्पसंख्यक स्कूलों सहित सभी निजी स्कूलों को भी इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। 

शिक्षकों को 1 बजे तक करना होगा काम

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शिक्षकों के लिए भी अलग से दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक स्कूल में मौजूद रहना होगा। बच्चों की छुट्टी के बाद का समय शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्यों को पूरा करने में लगाएंगे। इसमें स्कूल के कागजी काम, मिड-डे मील का हिसाब और अन्य सरकारी काम शामिल हैं। प्राइवेट स्कूलों के लिए शिक्षकों का समय उनके प्रबंधन द्वारा तय किया जाएगा लेकिन बच्चों की छुट्टी तय समय पर ही होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0