धनबाद में बेखौफ चोरों का तांडव, सर्राफा दुकान में हुई लाखों की चोरी, पूरी वारदात CCTV में कैद

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ चोरों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है। जब चोरी की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

Mar 30, 2026 - 16:31
Mar 30, 2026 - 16:32
धनबाद में बेखौफ चोरों का तांडव, सर्राफा दुकान में हुई लाखों की चोरी, पूरी वारदात CCTV में कैद

DHANBAD : धनबाद में बेखौफ चोरों का तांडव बदस्तूर जारी है। चोरों ने पुलिस को सीधी चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है और गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सर्राफा दुकान को निशाना बनाया है। शातिर चोर बड़े ही आराम से जेवर दुकान से लूटपाट की घटना को अंजाम देकर चलते बने। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

धनबाद में बेखौफ चोरों का तांडव

ये पूरी घटना धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित केनरा बैंक के नीचे की है, जहां अशोक बर्मन की 'अशोक ज्वेलर्स' नाम के दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने प्रवेश किया फिर दुकान में रखे लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

लाखों के जेवरात लेकर हुए फरार

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ चोरों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है। जब चोरी की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

पीड़ित दुकानदार अशोक बर्मन ने बताया कि चोरी के सामानों का आकलन किया जा रहा है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0