झारखंड में गैस संकट गहराया, मंत्री इरफान अंसारी ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, कालाबाजारी पर सख्ती के संकेत
बैठक में गैस की उपलब्धता,बढ़ती मांग और लंबित डिलीवरी की समीक्षा की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि इस संकट के दौरान कालाबाजारी पर रोक लगे।
RANCHI : झारखण्ड में गैस की किल्लत ने आमलोगों को बेहाल कर दिया है। धीरे-धीरे हालात गंभीर होते जा रहे हैं। इसे लेकर झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने गुरुवार को आपात बैठक बुलाई है।
झारखंड में गैस संकट गहराया
बैठक में गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों और जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक में गैस की उपलब्धता,बढ़ती मांग और लंबित डिलीवरी की समीक्षा की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि इस संकट के दौरान कालाबाजारी पर रोक लगे और आमलोगों को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके।
मंत्री इरफान अंसारी ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
इस संबंध में मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि तमाम परिस्थितियों को देखते हुए इस बैठक में तेल कंपनियों के सभी प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया है। वहीं, इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल बातों को दबा रहे हैं लेकिन आने वाले समय में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ जाएंगे।
हालांकि, उन्होंने कहा है कि विभागीय मंत्री के तौर पर वह इस पर नियंत्रण रखने के लिए तमाम एहतियात बरत रहे हैं। उन्होंने अपना नाम लेते हुए कहा कि जब तक मंत्री इरफान अंसारी रहेगा, तब तक लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी, इस बात की गारंटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











