समृद्धि यात्रा : नालंदा को CM नीतीश की बड़ी सौगात, 810 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ने सबसे पहले बिहार शरीफ में नवनिर्मित फ्लाइओवर का उद्घाटन किया। इसके बाद दीपनगर स्टेडियम से अन्य योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा’ का समापन गुरुवार को पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में हुआ लेकिन उससे पहले मुख्यमंत्री का कारवां नालंदा भी पहुंचा, जहां उन्होंने लगभग 810 करोड़ की लागत से कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
नालंदा को CM नीतीश की बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ने सबसे पहले बिहार शरीफ में नवनिर्मित फ्लाइओवर का उद्घाटन किया। इसके बाद दीपनगर स्टेडियम से अन्य योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और ग्रामीण विकास सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नीतीश कुमार को राज्यसभा नहीं जाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व की सरकार में हिन्दू-मुस्लिम के बीच विवाद होता था। हमारी सरकार बनने के बाद सबसे पहले कब्रिस्तान की घेराबंदी करायी गयी, फिर हिन्दुओं के मठ-मंदिर की भी घेराबंदी हुई। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज खोलकर स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। स्कूलों में शिक्षकों की बहाली कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया गया।
पूर्व की सरकार पर साधा निशाना
इसके साथ ही नीतीश कुमार ने पूर्व की सरकार का भी हाल बताया और कहा कि पहले लोग शाम में घर से नहीं निकलते थे लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था में सुधार हुआ। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जीविका समूह का निर्माण कराया गया। आज महिलाएं खुद के पैर पर खड़ी हैं। शहरी क्षेत्रों में भी महिलाओं को जीविका से जोड़ने का काम शुरू किया गया है।
बिहार के विकास में केंद्र से लगातार सहायता मिल रहा है, जिसके कारण बिहार में विकास हो रहा है। उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











