कमर्शियल ही नहीं...5 किलो वाला सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानिए कितनी हुई कीमत

मई महीने की शुरुआत के साथ आज सुबह 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है।

May 1, 2026 - 16:49
कमर्शियल ही नहीं...5 किलो वाला सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानिए कितनी हुई कीमत

NEWS DESK : मई के पहले ही दिन यानी मजदूर दिवस के मौके पर महंगाई का बम फूटा है। कमर्शियल के बाद अब 5 किलो वाले LPG सिलेंडरों की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत 261 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत 261 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई है। इससे पहले 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार अब 5 किलो वाला ये सिलेंडर 549 रुपये से बढ़कर 810 रुपये हो चुका है। 

मई महीने की शुरुआत के साथ आज सुबह 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। इंडियन ऑयल (IOC) द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई है। इस बदलाव के बाद अब दिल्ली में सिलेंडर ₹2,078.50 की बजाय ₹3,071.50 का मिलेगा। इसी तरह मुंबई और कोलकाता में भी कीमतों में भारी इजाफा हुआ है।

5 किलो वाला छोटा सिलेंडर प्रवासी मजदूर सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। अपना शहर-राज्य छोड़कर दूसरे शहरों में काम करने वाले लोग, पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स, डेली वेज वर्कर्स, छोटे दुकानदार इस सिलेंडर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत बढ़ने से इन लोगों की परेशानी बढ़ेंगी।
28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमले के बाद LPG का संकट गहराया था। भारत में भी सिलेंडरों को लेकर भारी हायतौबा मची थी। दिल्ली, मुंबई, सूरत जैसे कई शहरों से प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरू हुआ. अब भी स्थिति दयनीय ही है। इस बीच अब गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से परेशानी और बढ़ने की आशंका है।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0