प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 25 मिनट तक की आध्यात्मिक चर्चा, पूरा परिवार था साथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार की सुबह 7 बजे बारिश के बीच परिवार के साथ प्रेमानंद जी के वृंदावन आश्रम पहुंचीं। राष्ट्रपति ने संत को हाथ जोड़कर प्रणाम किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी।
NEWS DESK : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की है और लगभग 25 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की है। आश्रम में संतों ने राष्ट्रपति को चुनरी ओढाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं, प्रेमानंद जी महाराज ने राधे-राधे कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार की सुबह 7 बजे बारिश के बीच परिवार के साथ प्रेमानंद जी के वृंदावन आश्रम पहुंचीं। राष्ट्रपति ने संत को हाथ जोड़कर प्रणाम किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी। गौरतलब है कि गुरुवार को यानी 19 मार्च को प्रेमानंद जी महाराज का 56वां जन्मदिन था।
आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूपी के तीन दिन के दौरे पर हैं। गुरुवार सुबह उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इसके बाद शाम को मथुरा पहुंचीं। आज प्रेमानंदजी से मुलाकात के बाद बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचेंगी। वहां से रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल जाएंगी और पश्चिमी यूपी की सबसे आधुनिक कैंसर यूनिट का उद्घाटन करेंगी।
काफी भाव-विभोर दिखीं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू, दामाद गणेश हेम्ब्रम और दोनों नातिन आद्याश्री और नित्याश्री मौजूद थीं। केलीकुंज आश्रम में राष्ट्रपति और उनके परिवार के लिए कुर्सियां लगाई गई थीं। इस आध्यात्मिक चर्चा के दौरान राष्ट्रपति काफी भाव-विभोर दिखीं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











