बीजेपी में शामिल होंगी ऋतु जायसवाल, इस दिन ग्रहण करेंगी सदस्यता, RJD को बड़ा झटका
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय सरावगी ऋतु जायसवाल को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। पार्टी के कई नेता और मंत्री भी मिलन समारोह में शामिल होंगे।
PATNA : आरजेडी की तेजतर्रार महिला नेता और राजद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रहीं फायर ब्रांड नेत्री ऋतु जायसवाल 26 मई 2026 को भाजपा में शामिल होंगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में वो 12.30 बजे आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता लेंगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय सरावगी ऋतु जायसवाल को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। पार्टी के कई नेता और मंत्री भी मिलन समारोह में शामिल होंगे। ऋतु जायसवाल राजद के सिंबल पर लोकसभा और विधानसभा की चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।
मुखिया रहते हुए ऋतु जायसवाल को कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। वो एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और आरजेडी से विधानसभा एवं लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं। पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में सीतामढ़ी जिले की परिहार सीट से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने राजद से बगावत कर दी थी और निर्दलीय लड़कर लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी को नुकसान पहुंचाया था।
इसके बाद आरजेडी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद ऋतु जायसवाल ने युवाओं और महिलाओं पर केंद्रित नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











