"CM बनाने के लिए BJP को एक घूमंतु ही मिला", रोहिणी आचार्य का सम्राट चौधरी और भाजपा पर तीखा तंज, जानिए और क्या-क्या कहा?
PATNA : बिहार के नये मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी को चुने जाने के बाद अब सियासत तेज हो गई है। वे बुधवार को बिहार के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस बीच लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीखा तंज कसा है और कहा है कि आखिरकार मुख्यमंत्री बनाने के लिए बीजेपी को एक घूमंतु ही मिला।
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि “मुख्यमंत्री बनाने के लिए बीजेपी को एक घूमंतु ही मिला !! अपनी स्थापना के ४६ वर्ष बीत जाने के बाद भी बिहार में बीजेपी के पास लीडरशिप का ऐसा टोंटा और सूखा है कि बीजेपी न तो कभी अपने दम पर सरकार बना सकी , ना ही कभी किसी विधानसभा चुनाव में अपना कोई मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित - प्रस्तुत कर सकी और ना ही व्यापक जनस्वीकार्यता व पहचान वाला एक नेता तैयार कर सकी।
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) April 14, 2026
">
मुख्यमंत्री बनाने के लिए बीजेपी को एक घूमंतु ही मिला !!
अपनी स्थापना के ४६ वर्ष बीत जाने के बाद भी बिहार में बीजेपी के पास लीडरशिप का ऐसा टोंटा व् सूखा है कि बीजेपी न तो कभी अपने दम पर सरकार बना सकी , ना ही कभी किसी विधानसभा चुनाव में अपना कोई मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित -… — Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) April 14, 2026
बिहार में बीजेपी की राजनीतिक कंगाली का आलम तो कुछ ऐसा है कि अब जब वर्षों की मशक्कत के बाद बीजेपी नीतीश कुमार जी को साजिश - प्रपंच के सहारे मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने में कामयाब हुई, तब भी बीजेपी किसी ऐसे को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है, जो मूलतः न तो नागपुरिया नर्सरी से है और ना ही बिहार बीजेपी की बंजर बगिया से।
घाट - घाट घूम कर आए एक घूमंतु को मुख्यमंत्री बनाने की मजबूरी से ही साफ़ है कि अंदर से बीजेपी का खेमा बिहार में पूरी तरह से खोखला - खाली और खानाबदोशों के भरोसे है। बीजेपी की मजबूरी का आलम तो कुछ ऐसा है कि उसे एक ऐसे शख्स को मुख्यमंत्री चुनना पड़ा, जिसके पिता ने तो मोदी जी को ही जिन्दा जमीन में गाड़ देने की बात की थी और जिसने खुद नीतीश कुमार जी को राजनीतिक तौर पर मिटटी में मिला देने की बात सार्वजनिक मंच से कही थी, कहीं ऐसा तो नहीं कि इसी धमकी - गीदह भभकी से डर गए बीजेपी, नीतीश कुमार जी के साथ-साथ एनडीए वाले..!! बिना प्रतिज्ञा पूरी किए मुरेठा खोलने, फर्जी डिग्री, फर्जी जन्म - प्रमाणपत्र वाला मुख्यमंत्री मुबारक हो बीजेपी वालों।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











