CM हेमंत सोरेन से मिले सरायकेला-खरसावां के डीसी, छऊ महोत्सव में शामिल होने का दिया निमंत्रण

यह सांस्कृतिक आयोजन 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

Apr 10, 2026 - 17:06
CM हेमंत सोरेन से मिले सरायकेला-खरसावां के डीसी, छऊ महोत्सव में शामिल होने का दिया निमंत्रण

RANCHI : झारखंड मंत्रालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की और तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2026 में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

बिरसा मुंडा स्टेडियम में होगा आयोजित

शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को महोत्सव की तैयारियों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह सांस्कृतिक आयोजन 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

दिखेगी स्थानीय कला संस्कृति की झलक

राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख प्रतीक है, जिसमें पारंपरिक छऊ नृत्य और स्थानीय कला-संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में कलाकारों और दर्शकों के शामिल होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0